जल्द शुरू हो सकती हैं घरेलू उड़ानें
नई दिल्ली,17 मई। केन्द्र सरकार 17 मई के बाद एयरपोर्ट खोलने की घोषणा कर सकती है। घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने की संभावना के साथ एएआई (Airports Authority of India) ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनका पालन करना यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा। नए आदेश के तहत, यात्रियों के लिए ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना, हैंड सैनिटाइजर साथ रखना, वेब-चेक-इन करना और बोर्डिंग पास का प्रिंट आउट लाना अनिवार्य कर दिया है। शुक्रवार को एएआई ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। सरकार के तहत काम करने वाली एएआई देशभर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का प्रबंधन करती है। हालांकि दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और हैदराबाद में हवाई अड्डों का प्रबंधन निजी कंपनियों द्वारा किया जाता।