अब झुंझुनूं में ही होगी कोरोना की जांच-डॉ कालेर
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)12 मई। राजस्थान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की शुरुआत झुंझुनूं से हुई थी पहला केस झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र से निकलकर आया था। उसके बाद इटली से आई दंपति व एक बच्ची को भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद झुंझुनूं सहित प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी। जिसके चलते राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि प्रदेश में कोरोना जांच की तीन लैब संचालित है चौथी लैब झुंझुनूं में स्थापित की जाएगी। जिसकी परिणिति में 13 मई से झुंझुनूं के राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में कोरोना वायरस जांच लैब अपना काम करना शुरू कर देगी। जानकारी देते हुए भगवानदास खेतान अस्पताल के पीएमओं डॉ शुभकरण कालेर ने बताया कि हम निरंतर उच्च अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे कि झुंझुनूं में अतिशीघ्र कोरोना जांच लैब स्थापित करने हेतु आरटी पीसीआर मशीन उपलब्ध कराई जाए। राज्य सरकार द्वारा आरटी पीसीआर मशीन उपलब्ध करवाने के बाद एम्स जोधपुर द्वारा खेतान अस्पताल में स्थापित जांच मशीन को जांच हेतु अनुमति सर्टिफ्किेट मिल गया है। बुधवार से झुंझुनूं में लिए गए सभी सैंपलों की कोरोना वायरस की जांच की जाएगी। डॉ कालेर ने बताया कि पहले जांच रिपोर्ट जयपुर से आने में काफी समय लगता था झुंझुनूं में लैब स्थापित होने के बाद अब सैंपलों की जांच महज 6 से 7 घंटे में ही मिलने लग जायेगी। पिछले 3 दिन से झुंझुनूं के सैंपलों को जांच हेतु सीकर भेजा जा रहा था। उससे पहले झुंझुनूं के सैम्पलिंग जांच के लिए जयपुर भेजे जा रहे थे। लोकडाउन लगने के बाद झुंझुनूं जिले में 42 कोरोना वायरस की जांच पॉजिटिव मिली यह सुखद रहा कि सभी कोरोना वायरस रोगी ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।