जिला प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन की ली बैठक

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)6 मई। स्थानीय पंचायत समिति सभागार में जिला कलेक्टर संदेश नायक और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने कोविड 19 महामारी के संबंध में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें राज्य के बाहर से आने वाले सभी श्रमिकों और नागरिकों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए व उन सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारटीन करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर गठित विजिलेंस टीम को और अधिक सक्रिय करने के साथ-साथ बाहर से आने वाले सभी व्यक्ति के मोबाइल में राज कोविड ऐप को डाउनलोड करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर नायक ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की गाइडलाइन की पालना पर जोर दिया व जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौैत्तम ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बीट कॉन्स्टेबल बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखें और उन्हें घर में रहने के लिए पाबंध करें। आयोज्य बैठक में कोविड 19 महामारी के बचाव के संबंध में सामान्य अवेयरनेस के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। बैठक में एस डी एम गौरव सैनी, सी ओ प्यारेलाल मीणा, बीडीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार फारूकअली, नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी, सी आई महेंद्रकुमार, पीएमओ डॉक्टर राजेंद्र गौड़, बी सी एम ओ डॉक्टर राकेश जैन, सीबीईओ लालचंद उपस्थित रहे।

You might also like