कस्बे में धूमधाम से मनाई ज्योतिबा फुले जयंती

सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थिति सैनी मंदिर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विधायक भगवान राम सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्चों को कम करने, बच्चों की शिक्षा पर जोर देने तथा सामाजिक समरसता बनाये रखने पर बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज अध्यक्ष केदारमल सैनी ने की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी, सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सैनी, सेवानिवृत उपनिदेशक रामकरण सैनी, महामंत्री बनवारी लाल सैनी, एडवोकेट श्रवण कुमार सैनी, कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीएल सैनी, डॉ अशोक कुमार सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विश्वेश्वर लाल सैनी, पार्षद शिव प्रसाद चेजारा, शिक्षाविद् सहदेव सैनी, सेवानिवृत प्रधानाचार्य भागमल सैनी मदनलाल सैनी से०नि०एस आई, डॉक्टर अशोक कुमार सैनी, राधेश्याम रचयिता, पवन कुमार शाह, नेहरू वाल्मीकि बाबूलाल सैनी गिरधरपुरा, सेवानिवृत्त कंपाउंडर महेश कुमार सैनी, किसान नेता धनाराम सैनी, बागोरा सरपंच प्रतिनिधि रमेश सैनी, सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक सीताराम सैनी,किसान नेता धनाराम सैनी, राकेश सैनी,नेहरू वाल्मीकि, डॉ मुकेश बागड़ी, सेवानिवृत्त प्रसार अधिकारी बोदूराम सैनी, सेवानिवृत शिक्षक रामलाल सैनी एडवोकेट प्रभु दयाल सैनी,सुरेश नायक, रामकरण सैनी,मोतीराम सैनी,रमेश असवाल, से०नि० शिक्षक रामलाल सैनी,पूर्व पार्षद जगदीश बागड़ी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बनवारी लाल सैनी ने किया ।
कस्बे में दूसरी ओर पुराना बस स्टैंड के निकट देश के समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मीनू सैनी के द्वारा आयोजित की गई। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भगवाना राम सैनी थे। विशिष्ट अतिथि
सैनी समाज अध्यक्ष केदारमल सैनी, खटीक समाज अध्यक्ष हरिराम असवाल, विप्र समाज अध्यक्ष गौतम मारवाल, रेगर समाज अध्यक्ष गंगाधर , सेन समाज अध्यक्ष सुरेश सेन ,कुमावत समाज अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा ,तेली समाज अध्यक्ष बसीर तेली ,मेघवाल समाज से हंसा वर्मा, गुर्जर समाज से नरेश धाबाई, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया सहित आदि थे।

You might also like