काढ़ा वितरित किया

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)24 मई। बीकानेर सेवा योजना, डक्ट सेलिब्रिटी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयुर्वेद काढ़ा वितरण के छठे चरण में वार्ड 58 के बारह गुवाड़ क्षेत्र में बारहगुवाड़, ओझाओं की गली, पार्षद दुर्गादास की गली, सुरदासानी गली, फुफड़ा पाटा के आस पास, मूंधड़ा भवन के आस पास, काशनदी, खाबेडी छंगाणी गली क्षेत्र में आयुर्वेद काढ़ा घर-घर पिलाया गया।

बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि घनी आबादी क्षेत्र होने की वजह से आज काढ़े की मात्रा भी दुगनी की गई। आज के काढ़ा वितरण कार्यक्रम में इस क्षेत्र के लोगों का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्रति ज्यादा उत्साह देखा गया । काढ़ा वितरण कार्यक्रम वार्ड 58 के पार्षद दुर्गादास छंगाणी के सान्निध्य में किया गया तथा काढ़े की दवाई वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक कौशल्या सैनी की देखरेख में बनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सक कौशल्या सैनी ने काढ़े से इस वैश्विक महामारी में होने वाले लाभ के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी दी।

आज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अच्छी रुचि दिखाई और सहयोग किया । डक्ट सेलिब्रिटी ग्रुप के अध्यक्ष योगेश बिस्सा ने कि चौथानी ओझाओं के चौक में कलकत्ता प्रवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज ओझा के सान्निध्य में भी काढ़ा बनाकर और आस पास के क्षेत्रों में घर-घर वितरित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में के सी ओझा, छोटूलाल चुरा, बबला महाराज, मनोज ओझा कलकत्ता, अशोक छंगाणी, पागा महाराज, गोताखोर सत्तू छंगाणी, सावरलाल, लालजी जोशी, मनीष देराश्री, केवलचन्द पालीवाल, भागीरथ, मोहन छंगाणी, गोपी कुम्भार, मुकेश आचार्य का अच्छा सहयोग रहा ।

You might also like