शिव मंदिर से ठाकुरजी मंदिर तक निकली कलश यात्रा, भागवत कथा शुरू

निसं
बुगाला (नवयत्न)। तोगड़ा स्वरूप सिंह गांव में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शिव मंदिर से यात्रा शुरू की, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए ठाकुरजी मंदिर पहुंची। कथा के पहले दिन कथावाचक अजय मिश्रा ने श्रीमद्भागवत के माध्यम से भगवान के सत् – चित् आनंद स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलने के साथ सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सन्दीप शास्त्री ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान द्वारिकाप्रसाद मीणा रहे। कलश यात्रा और कथा आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

You might also like