कन्या पूजन कार्यक्रम 17 को

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। नगर की प्रतिनिधि संस्था लाडनूं विकास संस्थान के तत्वावधान में नवरात्रा के अवसर पर इस वर्ष भी कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजन होगा । संस्था अध्यक्ष डॉ शंकर आकाश ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वीर हनुमान मंदिर में वरिष्ठ समाजसेवी बिनोद पटावरी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया । जिसमें निर्णय लिया गया कि सर्व समाज की कन्याओं का पूजन कार्यक्रम 17 अक्टूबर को जैन विश्व भारती रोड स्थित भैया बगीची हनुमान मंदिर में श्याम 4 बजे आयोजित होगा । जिसमें इसमें नौ दुर्गा, चौंसठ योगिनी एवं बाबा भैरवनाथ की पूजा होगी । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का चंदा या अर्थ संग्रह नहीं किया जाएगा। बल्कि कन्या पूजन करने वाले व्यक्ति स्वयं अपने हाथों से कन्याओं को दी जाने वाली सामग्री समर्पित करेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में नवरात्रा में निराहार तपस्या तथा जैन धर्म की अठाई व मासखमण की तपस्या करने वाले लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में नशा मुक्ति संकल्प एवं कन्या भ्रुण हत्या विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में लोग भाग लेंगे तथा समितियां बनाकर लोगों को प्रभार सोंपा गया है। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You might also like