जिले के 15850 परिवारों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री
51 वें दिन भी जारी रहा खाद्य सामग्री वितरण कार्य
सीकर,(जी एल सैनी)14 मई। सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं नेहरू युवा संस्थान के स्वयंसेवकों का कोरोना लोकडाउन में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम 51वें दिन भी अनवरत जारी रहा।
सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक एवं नेहरू युवा संस्थान सचिव बी एल मील ने बताया कि लोकडाउन के शुरू होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया एवं पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया के आर्थिक सहयोग एवं प्रेरणा से संस्थान के कार्यकर्ता जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। गुरुवार 51 वें दिन भी खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य अनवरत जारी है। कार्यकर्ता अब तक जिले के 15850 परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचा चुके हैं जो एक पैकेट में सामान्य परिवार के लिए 10-12 दिन का राशन सामग्री है। कार्यकर्ता 51 दिन से लगातार बिना थके सुबह से रात तक अपने कार्य में लगे रहते हैं।
जरूरतमंद परिवारों के खाने की समस्या को देखते हुए कार्यकर्ता और नए जोश के साथ कार्य कर रहे हैं काफी संख्या में नए स्वयंसेवक संस्थान के साथ जुडक़र पैकेट बनवाने और वितरित करवाने में सहयोग कर रहे हैं।
इस कार्य में बी एल मील के साथ पूर्व पार्षद बलराम नायक, दयाल सिंधी, मनोज शर्मा, इंजी. दिनेश जाखड़, भीम सेना के अनिल तिरदिया, विवेकानंद युवा मंडल हर्ष के मुकेश सैनी, हरिराम भडिय़ा, संजीव कुमार, पार्षद इमरान, पूर्व पार्षद संपत सिंह, नंदू कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर वितरित कर रहे हैं।