खाने के पैकेट की आड़ में कर रहा था कालाबाजारी, पुलिस ने किया कोचिंग सेन्टर संचालक को गिरफ्तार

बीकानेर,( देवेन्द्र स्वामी )16 मई। लॉकडाउन के चलते अच्छे-अच्छे लोगों ने कालाबाजारी के गलत रास्ते अख्तियार कर लिए हैं शुक्रवार देर रात को जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा द्वारा गठित जिला पुलिस स्पेशल टीम ने एक ऐसा मामला पकड़ा है, जिसने एक नई तस्वीर ही खड़ी कर दी है। टीम के प्रभारी रमेश सर्वट ने बताया कि कल रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खाने के पैकेट वितरित करने की आड़ में अवैध गुटखा-जर्दा, बीड़ी-सिगरेट बेच रहा है। इस संबंध में बीछवाल पुलिस की सहायता से सुभाषपुरा क्षेत्र में पवन सोलंकी को धरदबोचा, जो अपनी मारुति वैन नंबर Rj-07 CB-7406 में तानसेन, प्रीमियम, गणेश, रजनीगंधा-तुलसी, गोल्ड फ्लैंक, मॉलबेरो आदि ब्रांड के गुटखा, जर्दा और सिगरेट को ब्लैक में बेच रहा था। उसने अपने साथ कुछ खाने के पैकेट भी रखे हुए थे। मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सर्वटे ने बताया कि पवन
सोलंकी ने खुद को दृष्टि क्लोसेस का संचालन बताया है।

You might also like