खोखर ने सौंपी इक्यावन हजार की सहायता राशि
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)6 मई। नगरपरिषद् के पूर्व प्रतिपक्ष नेता जुल्फीकार खोखर द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष (कोविड-19 में इक्यावन हजार रूपये की सहायता राशि का चैक जिला कलेक्टर युडी खान को भेंट किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे। चैक भेंट करते समय आमीन शबाब, फुरकान, आबिद खोखर, नासीर अली, सद्दाम हुसैन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जुल्फीकार खोखर ने जिला कलेक्टर के शानदार नेतृत्व की सराहना करते हुए झुन्झुनू जिला कोरोना मुक्त होने की बधाई दी एंव उन्होंने जिलेवासियों से सोशियल डिसटेन्स की पालना करने की अपील की। इससे पूर्व भी इसी परिवार के इनके भाई एनआरआई भामाशाह इरफान खोखर द्वारा लॉकडाउन-1 से लेकर आज दिनांक तक तीन हजार राशन किट का वितरण झुंझुनंू शहर में बिना किसी भेदभाव के किया गया है।