खेतड़ी के किसानों ने प्रशासन को सुपुर्द किए 10 क्विंटल गेहूं

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)13 मई। कोरोना वैश्विक महामारी में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खेतड़ी के किसान अग्रणी होकर कार्य कर रहे हैं, लगातार प्रशासन को गेहूं सुपुर्द कर एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नंगलीसलेदी सिंह में रावणा राजपूत समाज द्वारा नायब तहसीलदार अनु शर्मा को जरुरतमंद लोगो के लिए 10 क्विंटल गेहूं भेंट किए गए। इस मौके पर मंगेज सिंह, श्रीनिवास सिंह, राजेन्द्र सिंह, गणपत सिंह, नरपत सिंह, गिरदावर राकेश कुमार, हल्का पटवारी नंदलाल, ग्राम विकास अधिकारी नरेश कुमार मौजूद रहे।

You might also like