नाहरसरा किसानों ने एसडीएम को दिया 42 क्विंटल गेंहू
सरदारशहर, 11 मई। सोमवार को नाहरसरा गांव के किसानों ने अपने खेतों से फसल कटाई के बाद कुछ अंश लोकडाउन के अन्तर्गत रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करने से वंचित हो रहे कमजोर वर्ग के लोगों को राशन उपलब्ध कराने हेतु तहसील कार्यालय में एसडीएम रीना छींपा, तहसीलदार सुशीलकुमार सैनी, प्रहलाद शर्मा को उपलब्ध कराये। इस अवसर पर नाहरसरा के विलागर, किशनाराम कस्वां, सोहनलाल मेघवाल, इन्द्रसिंह राजपूत, नोपगर, रामगर, सीताराम ब्राह्मण ने बताया कि हलका पटवारी दिगपाल के द्वारा इस पुनित कार्य के लिए प्रेरित करने पर गांव के लोगों ने अपने अपने खेत में हुई फसल में से कुछ अंश निकाल कर 42 क्विंटल गेंहू एकत्रित किया गया है। जो गरीब के बच्चों के काम आ पायेगा।