लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न )। तहसील के ग्राम बिड़ूड़ा निवासी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ को सोमवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वे किशन सिंह जौधा की पुत्री थीं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है।
लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का निधन जामनगर में हुआ था। वे करीब एक वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना में भर्ती हुई थीं और देश सेवा के प्रति समर्पित थीं। उनके असामयिक निधन से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों को गहरा आघात पहुंचा है। सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता करणी सिंह, डीडवाना से भाजपा नेता जितेंद्र स़िह जोधा, तहसीलदार अनिरुद्ध देव, बीडीओ कुमुद सोंलकी, ईसीएचएस जिला प्रभारी अधिकारी राजेंद्र सिंह जोधा, गोविंद स़िह कसुम्बी सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।