लोक डाउन में भी हो रहा है रात्रि में कांकरिया नदी में अवैध खनन, ग्रामीणो ने जताया विरोध

खेतड़ी,(जयन्त खांखरा) 5 मई । एक तरफ जहां कोरोना वायरस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने लोक डाउन कर रखा है तो दूसरी तरफ अवैध बजरी खनन करने वाले खनन माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं अब इन्हें पैसे कमाने का लोभी कहें या कोरोना एनीमीज कहें मामला है कांकरिया नदी जो क्षेत्र में काटली नदी के नाम से जानी जाती है। काटली नदी के बहाव क्षेत्र में कांकरिया के सैनी समाज के श्मसान भूमि है। इस श्मसान भूमि को अवैध खनन करने वालो ने जो रात्रि में नदी में अवैध रुप से भारी मशीनो से बजरी खनन करते है ने खुर्दबुर्द कर दिया। इसके विरोध में मंगलवार को गांव के दर्जनो लोग नदी में एकत्र हुए तथा इस अवैध खनन का विरोध किया। स्थानीय लोगो बनवारीलाल, नरेश कुमार, रुडमल सैनी, रामनिवास, श्रवण, अजयसिंह, झाबरमल, जीवराज, किशोर, महावीर सैनी, मूलचन्द सैनी, सांवरमल सैनी ने बताया कि इस नदी में बजरी खनन पर राजस्थान उच्च न्यायालय का स्थगन है। परन्तु अवैध खनन वाले रात्रि में लोकडाउन में भी अवैध खनन कर रहे है। इस सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारियो को भी सूचना दी गई है। इस सम्बन्ध में मंगलवार को ग्रामीणो ने सामुहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला कलक्टर झुंझुनूं को भेज कर इस अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

You might also like