लॉक डाउन में बच्चों के पालन पोषण का विशेष ध्यान रखें
बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)24 मई। लॉक डाउन में बच्चों की करे कैसे देखभाल इस विषय पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्याम अग्रवाल की बीआईटीओं के बैनर तले ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में कई माताओं ने भागीदारी की।
बीआईटीओं के डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि बीआईटीओं की यह तीसरी वेबनार थी जिसमें डॉ श्याम अग्रवाल ने विभिन्न सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए कहा कि हमे लॉक डाउन में बच्चों के पालन पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा की बहुत आवश्यक हो तभी हॉस्पिटल जाए, सामान्य अवस्था में चिकित्सक से फोन से ही सम्पर्क में रहे।
सेमिनार में बहुत सी माताओ ने बच्चों से सम्बंधित जानकारी के लिए प्रश्न किए, जिसे डॉ अग्रवाल ने उदाहरण के साथ समझाया। सेमिनार में लॉयन्स क्लब की मधु खत्री ने होस्ट की भूमिका निभाई।