लोकडाउन में नेकी का आशियाना लगातार बांट रहा हरी सब्जियां

बगड़,(अनुज शर्मा)14 मई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा संचालित नेकी का आशियाना प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच की प्रेरणा से विगत 28 मार्च से निरंतर चल रहा है। राशन सामग्री किट, हरी सब्जियां, हाथ धोने के लिए साबुन, मास्क इत्यादि का वितरण किया जा रहा है। नेकी का आशियाना ने जब इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी तभी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक प्रण लिया था कि हम किसी भी जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त व्यक्ति को राशन सामग्री किट या सब्जी देते हुए फोटो नहीं खींचेगे क्योंकि फोटो खींचकर वह फोटो व्हाट्सएप या फेसबुक पर लगाकर हम लाचारी का मजाक नहीं उड़ाएंगे और कार्यकर्ताओं ने वहीं किया किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की फोटो नहीं खींची और ना ही आगे ऐसा करेंगे। आज के भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, महामंत्री नरेश शर्मा, भाजपा पार्षद राकेश शर्मा, रमेश रुंगटा, रोशन स्वामी, जितेंद्र सिंह शेखावत आदि ने वितरण किया।

You might also like