लाॅकडाउन की निष्ठा से पालना कर कोरोना वायरस से बचाया अपने गांव को
बिसाऊ,(अशोक सोनी)27 मई । वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान गागियासर के ग्रामीणो द्वारा लाॅकडाउन की निष्ठा से पालना करने पर गांव को बचा रखा कोरोना वायरस की चपेट से आठ हजार की आबादी वाले इस गांव मे कोरोना वायरस से संक्रमिंत केस नही आने का मुख्य कारण यह है की ग्रामीणो द्वारा लॉकडाउन की पुरी तरह पालना की तथा गाँव की सीमाओं को सील रखा। बाहर से आने वालो पर पुरी तरह नजर रखते हुए उसकी तुरन्त चिकित्सा विभाग को सुचना दी लाॅकडाउन की पालना में लोग घरो से बैवजह बाहर नही निकले । फेस मास्क का उपयोग कर रहे है। लाॅकडाउन की पालना करवाने के लिये सामाजिक कार्यकर्ता युसूफ खान, ग्राम सेवक शाब्बीर अली व पटवारी ने गाँव का चक्कर लगा कर घरों मे ही रहने की अपिल करते रहे। इस में गांव के शिक्षक, आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं व बिसाऊ पुृलिस प्रसाशन का सहयोग रहा है ।