मंडावा में तालाबंदी की नहीं कर रहे है लोग पालना

प्रशासनिक अधिकारी खानापूर्ति कर अपनी ड्युटी निभा रहे है

मंडावा,(किशोरसिंह जाटू)8 मई। कस्बे में 4 मई से कफ्र्यू हटा दिया गया था ताकि आमजन को जो परेशानी हो रही है उससे राहत मिलें लेकिन अभी भी कई लोग तालाबंदी की पालना नहीं करते हुए नजर आ रहे है जो सही नहीं है। ऐसे में समय रहते जागरूक बने और प्रशासन की दिशा-निर्देश की पालना करें ताकि कोरोना संक्रमण के मामले दुबारा ना आ पाए। साथ ही कस्बें में सुभाष चौक, मुख्य बाजार पर जो लोग सामान लेने के लिए आ रहे है वो शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रख रहे है तथा दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से खड़े होकर तालाबंदी को अभी भी हल्के में ले रहे है। थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गस्त कर तालाबंदी की पालना करवा रहे है लेकिन कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते भी कई खामियां सामने आ रही है जो जिला कलक्टर के आदेशों की पालना करवाने मेें किसी प्रकार की रूची नहीं ले रहे है।

You might also like