लोगों की बेपरवाही, आमजन पर पड़ सकती है भारी

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)8 मई। कोरोना संक्रमण के चलते चल रहे तालाबंदी के प्रति लोग बेपरवाह नजर आ रहे है जो आमजन पर भारी पड़ सकता है। कस्बे में प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश की पालना नहीं के बराबर हो रही है। बाजारों में दुकानदार ग्राहकों से दूरी बनाएं रखने का ध्यान नहीं रख रहे है वहीं लोग सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं कर रहे है। कस्बे में रोटेशन के तहत सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक दुकाने खुलती है उस समय हो रही लोगों की रेलमपेल की स्थिति आमजन के लिए विशेष चिंता का विषय बन रही है ।

You might also like