लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मीटिंग का आयोजन
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)29 मई। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आज झुंझनू में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था प्रभारी मनोज शर्मा ने अंकित हिसारिया को झुंझुनूं तहसील प्रभारी नियुक्त किया। एवं संस्था के मूल उद्देश्य सरकारी योजना जन -जन तक के बारे में अवगत कराया और तहसील प्रभारी अंकित हिसारिया ने जल्द ही झुंझुनूं में नई टीम गठित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नवलगढ़ तहसील प्रभारी विशाल पंडित नारायण पांडे, ललित जोशी, प्रवीण स्वामी, विवेक बावलिया, अभिषेक पांडे, जीतेन्द्र पारीक, मुकुल शर्मा , घीरज शर्मा, सौरभ जोशी, आकाश विशनोलिया, मंयक चनानिया , सुनील गुप्ता, आलोक शर्मा, एवं आदि कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।