मां व दो साल का बेटा कोराना पॉजिटिव
लोसल,( नंदलाल गौड) 30 मई। दांतारामगढ उपखंड के बानूड़ा गांव में शुक्रवार को मां व दो साल का बेटा कोराना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां पर एक किमी परिधि में कर्फ़्यू लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सात लोग मुंबई से आए थे उनके आने के पांच छह दिन बाद सेंपल लिए गए थे। उसमें मां व दो साल का बेटा शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में पाज़िटिव पाए गए।यह सभी लोग मुंबई से किराए पर गाड़ी लेकर बानूड़ा गांव आए थे। प्रशासन ने मां व बेटा को रिपोर्ट मिलने के बाद सांवली रेफ़र कर दिया। दांतारामगढ उपखंड बीसीएमएचओ डॉ सुनील धायल ने बताया कि आज शनिवार को बानूड़ा गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा गांव की सीमाएं सील करके बंद कर दी गई है। ब्लाक में अब कोराना पाज़िटिव की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।