महामल महाराज की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला, देव स्थान विभाग के सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)31 मई। खेतड़ी उपखण्ड के ग्राम रामपुरा तन त्यौन्दा में मंदिर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर ग्रामिणों ने देव स्थान विभाग के सचिव के नाम उपखण्ड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुरा तन त्यौन्दा में स्थानीय लोकदेवता श्री महामल महाराज उर्फ जयमलजी महाराज की स्मृति में आज से करीब 200 वर्ष पूर्व बने मन्दिर की भूमि पर गांव के ही मुंशी खां, जुम्मादीन, आरिफ, इकबाल आदि लोगो ने लॉक डाउन के दौरान ही मंदिर भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया। इस मंदिर में स्थानीय निवासी पूजा अर्चना, जात जडूले व श्री जयमलजी महाराज का वार्षिक उत्सव व मेले का आयोजन मन्दिर निर्माण के समय से ही करते आए रहे हैं।

गांव के मुकेश मीणा, नरेंद्र सिंह, सुगन सिंह, नरपाल सिंह, बाबू सिंह, राजेश सिंह, सीताराम, विश्म्भर, अमित, कर्नल एस एस छावल सहित गांव प्रमुख लोगों ने खेतड़ी एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिस पर तुरन्त कार्रवाही करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

You might also like