महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई
निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। डूंडलोद मे महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की 200 वी जयंती भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा एवं पूर्व वार्ड पंच सीताराम सैनी के नेतृत्व में मनाई गई। सर्वसमाज के लोगों ने फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शिक्षा व सामाजिक उत्थान के कार्यों को याद किया गया उन्होंने कहा कि फुले ने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस अवसर पर ऑक्सिजन जन आंदोलन एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के संयोजक वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू, मदनलाल स्वामी, महेश कुमार शर्मा, मांगीलाल उदावत, गंगाधर किलानिया, सुभाष छिपी, लालचंद सोनी, राधेश्याम योगी, मंगलचंद जांगिड़ ,मनोहर लाल सैनी, दिनेश कुमार मेढ़, संजय कुमार सैनी, सुंदरलाल शर्मा एवं चंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।