माहेश्वरी महासभा की ओर से मनाई गई महेश नवमी
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । माहेश्वरी महासभा के तत्वाधान में महेश नवमी समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महेश की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया । महासभा के अध्यक्ष महेश मंत्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सचिव बजरंग मलानी, उपाध्यक्ष विमल झवर, कोषाध्यक्ष राजेश मरदा, पूनम चंद मंत्री,शुभकरण शारडा, मांगीलाल कर्वा, श्यामसुंदर मरदा, मंजू मंत्री, रंजू मलानी, निशा मलानी, नेहा मंत्री, आदित्य चामछानी, रामवतार मंत्री, विनोद मंत्री, दीनदयाल मरदा, दलीप कर्वा,पंकज मलानी सहित माहेश्वरी समाज बंधु एवं महिलाएं मौजूद रही। इस अवसर पर समाज एकजुटता एवं संगठित होकर शिक्षा एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।