प्रवासी मजदूरों की एक बस खेतड़ी से ग्वालियर के लिए रवाना

एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)22 मई। लॉक डाउन के चलते अन्य राज्यों के मजदूर जो खेतड़ी क्षेत्र में फंसे हुए थे उनको चिह्नित कर शुक्रवार को एसडीएम ने बस के द्वारा अपने घर भिजवाया। राजकीय जय सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से 35 व्यक्तियों की एक बस जो ग्वालियर के लिए मजदूरों को लेकर रवाना हुई उसे एसडीएम शिवपाल जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान एसडीएम ने बताया कि 35 व्यक्ति व 5 बच्चे इस बस में सवार है यह बस खेतड़ी से ग्वालियर के लिए जाएगी जिसमें भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर के मजदूर सफर कर रहे हैं। मजदूरों को खाना, पानी व मास्क दिए गए हैं। घर जाने की खुशी मजदूरों ने जाहिर की बस में सवार होकर उन्होंने बाय-बाय कर खेतड़ी प्रशासन की तारीफ की।

इस मौके पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव, तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, नायब तहसीलदार मुनेश कुमार, डॉ सुरेश कुमार मील, सुनील कुमार, सुखलाल, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

You might also like