किठाना में नरेगा मजदूरों को बांटे मास्क

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)11 मई। गांव किठाना में जॉब कार्ड के आधार पर कार्यरत सभी नरेगा मजदूरों को स्वच्छता अभियान की जिला ब्रांड अम्बेसडर अंकिता क्यामसरिया ने मास्क का निशुल्क वितरण किया। अंकिता ने नरेगा मजदूरों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाकर ही नरेगा में कार्य करने की बात बताई। साथ ही कार्य करते समय एक-एक मीटर की दूरी बनाए रखने व स्वच्छता का ध्यान रखकर काम करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर समाजसेवी हरेंद्र धनखड़ ने मास्क वितरण कार्य की सराहना की। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राव, मेट सुनीता देवी व कैलाश चंद, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।

You might also like