शहरी सेवा शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएं : करणी सिंह

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । मंगलवार को नगरपालिका में चल रहे शहरी सेवा शिविर में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह पहुंचे जहां उन्होंने आमजन को शिविरों में पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने शिविर मे किये जाने वाले कार्यो की समीक्षा करते हुए विभागो में चल रही विभिन्न योजनाओं से जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। उन्होने बताया की लोकहित कार्य सरकार की इच्छा है कि सभी विभाग एक जगह उपस्थित होकर अपने अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं से आम जन को अधिक से अधिक लाभान्वित करे। भाजपा शहर अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री द्वारा शिविरों को अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करवा कर अधिकतम लोगो को लाभ पहुॅचाने के लिए आह्वान किया गया। पालिका के विधि सलाहकार गोविन्द सिंह ने कर्मियों को लोकहित एवं जनहित मे कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष लूणकरण शर्मा, निवर्तमान पार्षद मोहनसिंह चौहान, बाबूलाल प्रजापत, बाबूलाल नागपुरीया के द्वारा पीएम स्वनिधी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वितों को सांकेतिक चैकों का वितरण किया गया। 69-ए के पट्टे व भवन निर्माण स्वीकृतियॉ, विवाह पंजीयन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पशु पालन विभाग के गौ पालकों को बीमा कवर वितरीत किये गये। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने बताया की शिविरों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग, पशुपालन विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, रसद विभाग, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विभाग, चिकित्सा विभाग आदि की निरन्तर सहभागिता है तथा विभिन्न योजनाओं से आमजन को निरंतर लाभांवित किया जा रहा है।

You might also like