जिलाध्यक्ष ने मंत्री की सेहत के लिए की गौसेवा

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)22 मई। नाथोतालाब स्थित गोपाल गौशाला में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने अमावस्या के उपलक्ष्य में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान सभापति सिकंदर अली खिलजी, उप सभापति बाबूलाल कुलदीप, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अंकित पुजारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तोदी, पंचायत समिति के प्रधान गणेश ढ़ाका, देहात कांग्रेस के अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बजरंग सैन, पार्षद मधु बागरेचा, विद्याप्रकाश बागरेचा, कांग्रेस नेता फारूक भूट्टा, पवन दादलिका, महावीर बगड़िया, आयुष बागरेचा, रोहित पारीक आदि लोग मौजूद रहे।
ज्ञात रहे कि सुजानगढ़ विधायक और प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी सलामती के लिए लोग दान-पुण्य व प्रार्थना कर रहे हैं।
You might also like