श्री सीमेन्ट सी एस आर केन्द्र पर मास्क बनाने वाली महिलाओं को पारितोषिक का वितरण
ब्यावर,(अशोक भाटी )1 जून। श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा श्री शक्ति योजना अन्तर्गत ग्राम पाखरियावास, नीमगढ़, अॅधेरी देवरी व लसाडि़या की 23 प्रशिक्षित महिलाओं व बालिकाओं ने कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु 15000 मास्क केन्द्र पर बनाये गये।
सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में हुनर का विकास हो सके, कम्पनी समय-समय पर आवष्यकता अनुसार प्रषिक्षण करवाकर आर्थिक रूप से लाभान्वित कर रही हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कम्पनी की दीपशिखा ठाकुर-एच.आर. विभाग ने बताया कि कम्पनी महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाऐं चलाकर महिलाओं को लाभान्वित कर रही हैं जिनमें उन्हें आत्म निर्भर बनाने हेतु हुनर का प्रशिक्षण करवाया जाता है जिससे वे आर्थिक रूप से लाभान्वित होने के साथ-साथ अपने पारिवारीक खर्च में भागीदार बन सके।
इसी योजना अन्तर्गत देश व विश्व में वर्तमान में चल रही महामारी की रोकथाम व लोगों में इस बिमारी के बचाव हेतु जागरूकता लाने हेतु कम्पनी के सी.एस.आर. केन्द्र पर मास्क बनवाये गये है। इस अवसर पर मास्क बनाने वाली नीमगढ़ व लसाडि़या की बारह महिलाओं व लड़कियों को पारितोषिक स्वरूप रू.35028 भी भेंट किये गयें जिससे उनमें कार्य के प्रति उत्साह व विश्वास बढेगा। उन्हांेने उपस्थित महिलाओं को कम्पनी की योजनाओं में अधिक से अधिक भाग लेकर लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।
समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने बताया कि तैयार किये गये मास्क यहॉ पर पहले से इस केन्द्र पर प्रशिक्षित की गई महिलाओं द्वारा बनाये गये है जिससे उनको रोजगार व आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ हैं। इस कार्यक्रम में गांव की 12 प्रशिक्षित बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लिया। उपस्थित महिला समूह ने इस कार्य हेतु कम्पनी अधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं आभार जताया।