शिक्षिका सरोज ने बनाये 200 मास्क
सैनिटाईजर मशीन भेंट क
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)22 मई। राज्य स्तर पर सम्मानित भोजासर की शारीरिक शिक्षिका सरोज ने विद्यालय में क्वारेंटाइन सेंटर पर ड्यूटी देने के साथ-साथ अपने हाथों से 200 मास्क बनाकर जरूरतमंदों में वितरण के लिए पुरस्कृत शिक्षक फोरम, राजस्थान जिला शाखा चूरू के उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास को भेंट किये। कोरोना महामारी से बचाव हेतु फोरम की ओर से संचालित प्रचार वाहन जब ग्राम भोजासर पहुंचा तो गांव की गलियों में ‘‘कोरोना को देंगे हम मात..’’ तथा ‘‘न जब तक जरूरी निकलो ना घर से..’’ जैसे तराने गूंजे और इसी अवसर पर पी टी आई सरोज ने ये मास्क व्यास को सौंपे।
सैनिटाईजर मशीन भेंट की
वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस विकट समय में मनीष रिणवां की प्रेरणा से प्रेरित होकर भामाशाह सत्यव्रत चतुर्वेदी द्वारा उपखण्ड कार्यालय में सेंसर्ड सैनिटाईजर मशीन भेंट की गई। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी, नगरपालिका अध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकांत, मनीष रिणवां, शिव नारायण चतुर्वेदी, अमित मंगलहारा, रामावतार नौहाल, नीलमणि नौहाल आदि उपस्थित थे।