बाय सरपंच ने वितरीत किए मास्क और सैनिटाइजर, लॉक डाउन पालना के लिए किया जागरूक
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)29 मई। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस व बाय सरपंच तारा देवी ने कोरोना से बचाव के लिए गांव बाय, पुरोहितजी का बास व ढ़ाणियों में छठी बार छिड़काव किया। साथ ही मास्क और हैंड सैनिटाइजर वितरित किए व लॉक डाउन की पालना करने के लिए घरों में रहने और साबुन से हाथ बार-बार धोने और मास्क लगाने के लिए जागरूक भी किया।
सरपंच तारा देवी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से यह कदम बार-बार उठाना जरूरी है व जब तक कोरोना पूर्ण रूप से खत्म नहीं हो जाएगा तब तक ग्राम पंचायत बाय में छिड़काव नियमित रूप से किया जाता रहेगा। साथ ही सरपंच तारा देवी ने सभी ग्राम वासियों से लॉक डाउन के सभी निर्धारित नियमों का पालन करने व दो गज दूरी बनाये रखने की अपील की।
सरपंच तारा देवी ने निर्मल ग्राम बाय विकास समिति के मेंबर सीताराम, विकास, सुरेन्द्र, सूर्य प्रकाश, सोमेश व शरीफ का उनके सहयोग व योगदान हेतु धन्यवाद किया।