वाहन चालकों व राहगिरों को बांटे मास्क

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)11 मई। कस्बे में बिना मास्क के वाहन चलाने वाले एवं बिना मास्क के जरूरी काम से बाहर निकल रहे लोगों को मास्क वितरण किए। एएसआई सुबेसिंह यादव के नेतृत्व में समाजसेवी अमरसिंह, विक्रम गुर्जर एवं रमेश पांडे ने सोमवार को थाने के सामने बिना मास्क के दुपहिया वाहन चालक, छोटी गाड़ी व डंपर चालकों को मास्क वितरण किए। सुबेसिंह ने बताया कि कोरोना माहमारी से स्वयं की जागरूकता से ही बचा जा सकता है। विक्रम गुर्जर ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स को भी मास्क बांटे जाएंगे।

You might also like