मीडिया कर्मियों को मिले 50 लाख रुपए की बीमा योजना

पत्रकार गोष्ठी हुआ आयोजन

पिलानी,(राजेश शर्मा)6 मई। कस्बे के बीरबल शर्मा गेस्ट हाउस में बुधवार को विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय पत्रकारों की कोरोना महामारी में मीडिया कर्मियों की अहम् भूमिका को लेकर वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल इन्दोरिया की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए मीडियाकर्मी कोरोना महामारी में प्रशासन के साथ मिल कर कोविड-19 के विरुद्ध कार्य कर अहम् भूमिका निभा रहा है। गोष्ठी में पिलानी मीडिया के संगठन को मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के वॉरियर्स के लिए 50 लाखों रुपए की बीमा योजना लागू की गई है इसी प्रकार मीडिया कर्मियों के लिए भी 50 लाख रुपए की बीमा योजना लागू की जाए एवं सरकार द्वारा कोविड-19 के वॉरियर्स को सरकार से मिलने वाली सुविधा की तरह मीडिया कर्मियों को भी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। क्योंकि सच्ची खबरों को पाठकों तक हॉकर्स के माध्यम से समाचारपत्र की प्रतियां पहुंचाने में अपनी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। जिसके लिए भोर के प्रहरीयों का हौंसला अफजाई कर समाचार पत्रों का अग्रिम भुगतान करने की अपील की गई है। इसके साथ ही गोष्ठी में शहर में पीने के पानी की गंभीर समस्या तथा शहर की साफ-सफाई तथा गंदे नालो की सफाई के लिए भी स्थानीय पालिका प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए समस्या का निदान करवाने पर चर्चा की गई। गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल इन्दोरियां, उत्पल शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कालिया, कैलाशपति रूंथला, लोकेन्द्र सिंह आदि ने चर्चा में भाग लिया।

You might also like