मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)24 मई। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बीकानेर जोन के डॉ. देवेन्द्र जोन की अध्यक्षता में मेडीकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत चल रहे अनुबंध जिनकी अवधि पूर्ण होने वाली है को कोविड महामारी के सामान्य स्थिति होने तक बढ़ाई जा सकेगी, एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने की सुविधा, चिकित्सालय में रिकार्ड रूम हेतु फर्नीचर की स्वीकृति, अनुबंध के आधार पर सेवानिवृत लिपिक की सेवा लेने हेतु, कोविड वार्ड में पंखे, कुलर क्रय की स्वीकृति सहित कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विधायक अभिनेश महर्षि ने विधायक कोटे से पांच लाख रूपये चिकित्सालय के विकास हेतु प्रदान करने हेतु स्वीकृति दी। महर्षि की इस घोषणा पर उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र गौड़, डॉ. राकेश गौड़, उमेशकुमार, किशनलाल, पवनकुमार माटोलिया, सीताराम जांगीड़, अर्जुनसिंह फ्रांसा, ओमप्रकाश महर्षि आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर एम जी एस द्वारा लगाई गई सैनेटाईजर मशीन का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।

You might also like