जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में रविवार देर शाम जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्री सनातन धर्म समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना ने बताया कि 4 सितंबर को सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान संजय जिंदड़ के नेतृत्व में कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीलाओं पर आधारित सात जीवंत झांकियां एवं बच्चों द्वारा 21 फीट उंचाई पर मखन की मटकी फोड़ना आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव की व्यवस्थाओं को सूचारू रूप से देखने के लिए समिति के अलग-अलग पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, झांकियों और अन्य तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर समिति महामंत्री अभिषेक पारीक, कोषाध्यक्ष संतोष, उपाध्यक्ष राजेश डांढेल, विमल शर्मा, आलोक जैदिया, राजकुमार टेलर, संजय जिंदड़, श्यामसिंह चौहान, राजेश दौचानिया, राधाकृष्ण, दीपक मोदी, विजय कुमार, नरेश मीणा, विकास शर्मा, उत्तम सोलंकी, राजेश नारवाल, बेला जोशी, रेखा सैनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

You might also like