Home राज्य अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने को लेकर हुई बैठक

अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने को लेकर हुई बैठक

10
0

नोखा (श्रीराम तिवाड़ी)। नोखा शहरी क्षेत्र में आम नागरिक के बालक-बालिकाओं को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की सुलभता हेतु अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के विस्तार के मध्यनजर नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार दडिय़ा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पूनिया के साथ नोखा शहरी क्षेत्र में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए चर्चा हुई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगतसिंह कॉलोनी नोखा को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में परिवर्तित किये जाने हेतु प्रस्ताव भिजवाने पर चर्चा हुई जिस पर उक्त अधिकारियों द्वारा भवन छोटा होने के कारण असमर्थता जताई।

पालिका अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए भगत सिंह कॉलोनी स्कूल को महात्मा गांधी माध्यम विद्यालय बनाये जाने पर 6 कक्षा कक्ष का निर्माण नगरपालिका से करवाने की सहमति लिखित में दी। तुरन्त निर्णय चर्चा के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकर कॉलोनी स्कूल जिसको राठी स्कूल में मर्ज कर दिया गया था को पुन: डीमर्ज करके महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाये जाने हेतु चर्चा हुई, उस पर भी नगरपालिका द्वारा 4 कक्षा कक्षों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मध्य हुई बातचीत के दौरान निम्नलिखित अन्य विद्यालयों के प्रस्ताव भिजवाये जाने पर भी सहमति बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here