सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश मीणा के साथ नवयुवकों की मीटिंग

ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर कस्बे के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश मीणा के निवास स्थान पर सर्व समाज के युवा कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई । मीटिंग में सर्व सहमति से आने वाले नगर पालिका चुनाव में युवाओं को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर चर्चा की गई । साथ ही राजलदेसर नगर पालिका में 5 वर्ष के शासन में भारी भ्रष्टाचार को लेकर भी अलग-अलग उपस्थित युवाओं ने अवगत करवाया एवं कस्बे की विभिन्न समस्या चिकित्सालय में चिकित्सक नहीं होने, नगर पालिका में कर्मचारी नहीं होने, पुलिस थाना में सिपाही के रिक्त पद खाली चल रहे हैं, राजकीय विद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पद खाली चल रहे हैं साथ ही कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है आदि को लेकर चर्चा की गई साथ ही अगली बैठक में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की भी चर्चा की गई । इस अवसर पर युवाओं ने ओमप्रकाश मीणा का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया । इस मौके पर दीनदयाल खटीक, लालचंद, हंसराज, मनसुख, तुलछाराम, धनेश, ख्यालीराम आचार्य, प्रकाश, रुस्तम, कयूम, महावीर आचार्य, कैलाश, जयप्रकाश रैगर, गिरधारी मेघवाल, कैलाश खटीक, मदनलाल खटीक, दुर्गाराम, तुलछाराम सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित रहे ।

You might also like