466 रोगियों का हुआ मोबाइल ओपीडी में इलाज
बुधवार को जिले के 15 गांवों में लगे शिविर
सीकर,(जी एल सैनी)6 मई। आमजन के इलाज के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा के तहत बुधवार को जिले के 15 गांवों में शिविर लगाए और रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार कर निशुल्क दवाइयां दी। मोबाइल ओपीडी यूनिट के माध्यम से लोगों को अपने गांव, ढाणी में ही चिकित्सकीय परामर्श, उपचार व निशुल्क दवा की सेवाएं उपलब्ध हो रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को जिले के 15 गांवों में लगाए शिविरों में 159 पुरूष, 228 महिलाएं और 79 बच्चों का मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा के तहत उपचार किया गया। इस दौरान 30 गर्भवती महिलाओं के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। गांवों में लगे शिविर में 115 लोग खांसी से पीडि़त पाए गए। वहीं 11 बुखार, 12 मधूमेह और 16 हाइपर टेंशन की बीमारी से ग्रसित पाए गए। इन सभी रोगियों का उपचार कर निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई है।
सीएमएचओं डॉ चौधरी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए जिन गांवो में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच कम है। वहीं लॉकडाउन के कारण आमजन अस्पताल नहीं पहुंच सकते हैं, उन गांवो में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से मोबाइल ओपीडी यूनिट वाहन सेवा शुरू की है। इसके तहत विभाग की एमएमवी व एमएमयू द्वारा आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने बताया कि दांता ब्लॉक के बल्लुपरा में लगे शिविर में 16 और कांटिया में लगे शिविर में 45 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं पिपराली ब्लॉक के विनायक पुरी में लगे शिविर में 41 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं कूदन ब्लॉक के गुनाठू में लगे शिविर में 40 और खुरडी में लगे शिविर में 10 रोगियों का उपचार किया गया।
सीएमएचओं डॉ चौधरी ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के छानिवास शिविर में 55 तथा सेठों की कोठी में लगे शिविर में 52 रोगियों का उपचार किया गया। नीमकाथाना ब्लॉक के पिली का जोहडा में लगे शिविर में 7 और बंधा की ढाणी में 8 रोगियों का उपचार किया गया। फतेहपुर ब्लॉक में रूकनसर शिविर में 44 और पिपली कटटा रूकनसर में लगे शिविर में 28 रोगियों का उपचार किया गया। खण्डेला ब्लॉक के नीमकी में 28 और प्रतापपुरा में 26 रोगियों का उपचार किया गया। श्रीमाधोपुर ब्लॉक के वार्ड 25 के पुष्प नगर में लगे शिविर में 29 और वार्ड एक श्रीमाधोपुर में लगे शिविर में 37 रोगियों का उपचार किया गया।