गैस सिलेंडर की निकाली अर्थी, चंदा दो – धंधा लो वाली पार्टी है भाजपा

जनता को सड़कों पर और आडवाणी का इलाज करने वाला नाम नरेन्द्र मोदी

 

शिवम दीक्षित
झुंझुनू (नवयत्न)। बहुत हुई महंगाई की मार नहीं चाहिए अब मोदी सरकार जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन।

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मण्डावा विधायक रीटा चौधरी नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर मोदी सरकार के खिलाफ गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और काला बाजारी के साथ महंगाई के मुद्दे पर जमकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भड़ास निकाली।

इस दौरान गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली साथ ही सड़क पर चूल्हा जलाकर चाय बनाई गई। वक्ताओं ने निशाना साधते हुए कहा जनता को तीन सड़कों पर लाने वाली मोदी सरकार है, जिसका एक ही काम चंदा दो धंदा लो – गुजरात दंगों पर बोलते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था क्या मुँह लेकर विदेश जाऊं तब लालकृष्ण आडवाणी ने भूमिका निभाई और मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही आडवाणी का इलाज किया जो आपके सामने है।

प्रदर्शन के दौरान मण्डावा विधायक रीटा चौधरी , सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, पिलानी विधायक पितराम काला, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा , मण्डावा पालिकाध्यक्ष नरेश सोनी , झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, श्रीचंद झाझड़िया, जिला प्रवक्ता संतोष सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

You might also like