ब्लॉक निष्पादन समिति की मासिक बैठक सम्पन्न
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। ब्लॉक निष्पादन समिति की मासिक बैठक उपखण्ड अधिकारी तारानगर की अध्यक्षता एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा की सह-अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार, तारानगर में आयोजित हुई। बैठक में सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक में ब्लॉक रैंकिंग में प्रगति, नामांकन वृद्धि, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं वर्दी वितरण, अर्द्धवार्षिक परीक्षा संचालन, बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन, राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं (पालनहार, लाडो, छात्रवृत्ति), समग्र शिक्षा, आधार एवं जन आधार प्रमाणीकरण, यूडीआईएसई, मुख्यंत्री जनसहभागिता एवं विद्यालय विकास, संपर्क नवीनीकरण, नशामुक्त/अनाथालय सामग्री वितरण, प्रार्थना सभा प्रभावी बनाना, पिंक ब्ल्यू टॉयलेट, यू-डाइस प्रगति, कोड ग्रीन मिशन और प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षाओं की तैयारी सहित अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में एसीबीईओ संजय शर्मा, एसीबीईओ राजवीरसिंह, आरपी भोजराज, विश्वनाथ भाटी, पूनम चंद प्रजापत, दौलत राम कुल्हार, रामनिवास बेनीवाल, देवाराम नैन, सुनीता बेनीवाल, अरविंद भामी आदि अनेक संस्थाप्रधान मौजूद थे।