मध्य प्रदेश के लिये बिसाऊ से रवाना हुए 18 मजदूर

बिसाऊ,(अशोक सोनी)20 मई। कस्बे सहित टांई, महनसर गांवों में रहने वाले मध्य प्रदेश के 18 मजदूरों को बुधवार को पटवारियों की मौजूदगी में झुंझुनूं के लिये रवाना किया गया। यह मजदूर पिछले काफी सालो से बिसाऊ, महनसर, टांई में रहते हुए मजदूरी कर रहे थे लेकिन लॉक डाउन के कारण दो माह से बैकार बैठे रहे अब यह अपने गांव मध्य प्रदेश जाने चाहते थे। प्रशासन ने इनके जाने की व्यवस्था करते हुये बुधवार सुबह 11 बजे बाईपास स्टेंड से टांई पटवारी व बिसाऊ पटवारी की मौजूदगी में झुंझुनूं के लिए रवाना किया। झुंझुनूं में यह सभी मजदूर प्रशासन द्वारा गवालियर के लिए भेजी जा रही रोडवेज की बस में बैठ कर रवाना हुए है। बताया जाता है की इन मजदूरो को झुंझुनूं तक पहुंचने के लिए प्रति एक मजदूर को 150 रूपये किराये के खर्च करने पड़े है। पटवारी प्रभातीलाल और अंकित कुमार ने बताया की 3 टांई, दो महनसर, 13 बिसाऊ के मजदुरो को अपने घर जाने के लिये यहां से रवाना किया है।

You might also like