मुरारका पुन: बने अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान की युवा इकाई के चूरू जिला युवा अध्यक्ष पद पर समाजसेवी एवं युवा नेतृत्व के सशक्त प्रतिनिधि संजय मुरारका को पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुरारका की पुनर्नियुक्ति से अग्रवाल समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के विभिन्न संगठनों, पदाधिकारियों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री राजेश बगड़िया, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरीए अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार मुरारका, अग्रवाल सेवा सिमिति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुन्दर सराफ , विनोद कंदोई, अम्बिक अजितसरिया, दीपक चौधरी रामकिशन गोरिसरिया, जसकरण चौधरी, ललित चौधरी, ललिता रामगढ़िया, सविता कंदोई, अंजनी चाचाण, पवन केजरीवाल सुशील सरावगी, नितिन संगतानी सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाज बंधुओं ने श्री संजय मुरारका को बधाई देते हुए उनके सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त की।

You might also like