नाबालिग से ज्यादती करने का आरोपी गिरफ्तार
पहले भी गैंगरेप में रह चुका है शामिल
सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)24 मई। थाना इलाके के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सूरजगढ़ पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। नाबालिग के साथ ज्यादती के मामले में पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी अगवाना खुर्द गांव निवासी सुनील है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है।
सूरजगढ़ थाने में 20 मई को नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए की सुबह उसकी नाबालिग बेटी गली में खेल रही थी उसी दौरान अगवाना खुर्द निवासी सुनील आया और उसकी बच्ची को खेलते समय जबरन उठा कर अपने घर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। इस दौरान बच्ची की मां बच्ची को ढूंढने आरोपी के घर गई तो आरोपी ने उसके साथ झगड़ा किया।
पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल बोर्ड गठित मेडिकल कराया और मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। नाबालिग से ज्यादती के मामले में पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी सुनील संगीन प्रवृति का अपराधी है। आरोपी सूरजगढ़ थाने में दो वर्ष पूर्व दर्ज हुए गैंगरेप के मामले में जेल जा चूका है पिछले वर्ष दिसंबर माह में ही वह जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही आरोपी ने एक और जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।