नानी बाई रो मायरो की संगीतमय कथा शुरू
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ रविवार से ही जय मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से 15 वें दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हुई थी। गोपीनाथ मंदिर के पीछे कानूनगो के नोहरे में आकर्षक पांडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। समिति अध्यक्ष अनिल बागरियावासवाला ने बताया कि महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन देवी पूजन, संगीतमय महाआरती, दुर्गासप्तशती पाठ और भजन संध्या का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत 13 से 17 अक्टूबर तक नानी बाई रो मायरो की संगीतमय कथा शुरू हुई। बाल व्यास कथावाचक रितम कौशिक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा सुनाएगी। महोत्सव का समापन 21 अक्टूबर को सुबह 6 बजे खंडेला के चारोड़ा धाम में प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। इस अवसर पर समिति महामंत्री बजरंगलाल अमरसरिया, पवन शर्मा, रजत शर्मा, राकेश शर्मा, सौरभ शर्मा, हेमंत अग्रवाल, हेमंत सोनी, आशा अग्रवाल, तन्य अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, मनीष कसेरा, अंतिमा कानूनगो, सुनीता शर्मा, मेघा सेन, रेखा सेन और बेबी जांगिड़ सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इसी क्रम में जीण माता मंदिर, कचियागढ़ बड़ के पास, सुतलिया वाली, अंबेडकर पार्क, वाल्मीकि कॉलोनी आदि जगहों पर माता रानी का सुंदर दरबार सजा हुआ है जहां रोज सुबह शाम भक्तों द्वारा महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद बिड़दी चंद कुमावत, मुकेश सैनी, सुरेंद्र सैनी, मोहनलाल सैनी, नरेश पंजाबी, सुरेंद्र कुमावत, श्यामलाल सैनी, पप्पू सांखला, रामचंद्र सोनी सहित कई भक्त मौजूद थे।