नरेश सोनी सक्रिय कार्यकर्ता से जिला प्रवक्ता बने

निसं 
मण्डावा  (नवयत्न) ।  शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं झुंझुनूं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी की सहमति से प्रदेश संगठन महामंत्री ललित तूनवाल द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा की गई। इस घोषणा में निवर्तमान मंडावा नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी को जिला कांग्रेस प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नरेश सोनी का राजनीतिक अनुभव काफी समृद्ध रहा है। वे चार बार नगर पालिका पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी नैन सोनी भी पार्षद रह चुकी हैं। सोनी ने युवा कांग्रेस में नगर अध्यक्ष, मंडावा विधानसभा क्षेत्र में उपाध्यक्ष तथा सेवादल में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष रहते हुए वे चेयरमैन बने।
पार्टी ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, समर्पण और निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया है। सरल स्वभाव और सहज व्यक्तित्व के कारण सोनी जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं और जनसेवा को ही अपना मुख्य ध्येय मानते हैं।
सर्वसमाज में खुशी की लहर
नरेश सोनी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व चेयरमैन सज्जन मिश्रा के आभारी हैं, जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को बार-बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि वे दी गई नई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।सर्व समाज में उनकी नियुक्ति पर खुशी की लहर है।

You might also like