लापरवाही..बिजली का करंट लगने से हलवाई की मौत

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न ) । बिजली विभाग की लापरवाही का एक बार फिर से बड़ा मामला सामने आया है। यहां बादेड़ में सवामणी के प्रसाद का खाना बनाने वाले एक हलवाई की करंट से दर्दनाक मौत हो गई।
सरपंच प्रतिनिधि बजरंगलाल ठोलीया ने बताया कि एक घर के पास से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाईन का तार अचानक टूट कर घरेलू बिजली की लाइन पर आ गिरा। इससे सभी घरेलू विद्युत उपकरणों में करंट दौड़ गया। वहां हलवाई का काम कर रहे मोटनाथ सिद्ध पुत्र खेथनाथ सिद्ध निवासी कानोता आटा चक्की को बंद करने लगा जिससे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर उपस्थित क्षेत्र के लोगों ने उसे तुरंत अपने निजी वाहन से तत्काल यहां राजकिय चिकित्सालय लाडनूं पहुंचाया, लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानूता सरपंच प्रेमाराम चौधरी ने बताया कि घटना निगम की लापरवाही से हुई जिससे नाराज ग्रामीण राजकीय चिकित्सालय लाडनूं की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। आखिरकार तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे,। लाडनूं सीओ जितेंद्र सिंह एवं विद्युत निगम के अधिकारियों से मृतक परिवार को मुआवजा, परिजन को संवाददाता नौकरी देने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना हटाया गया। और मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में पहले भी निगम की लापरवाही से हादसे हुए है इसके बावजूद उच्चाधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके चलते ग्रामीणों में गहरा रोष नजर आया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अनिरूद्ध देव पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमे सुरजाराम भाकर, एडवोकेट हरीश मेहरडा, गोपीराम बिजारणियां, गोविंद मण्डा, मो० मुश्ताक कायमखानी, नाथूराम बादेड़, भंवरनाथ सिद्ध, महन्त मोहननाथ, ज्ञानियों महरीया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You might also like