ब्रह्म चैतन्य संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित
बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । ब्रह्म चैतन्य संस्थान चिड़ावा के अध्यक्ष मोतीलाल लाटा ने बुधवार को एक समारोह के दौरान अपनी नई टीम का गठन किया। समारोह के आरंभ में संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष मोतीलाल लाटा ने पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र का स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष लाटा की अनुमति से संस्थान के सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने नई कार्यकारिणी और उप-समितियों की आधिकारिक घोषणा की।
संस्थान को मजबूती देने के लिए अनुभवी सदस्य जिसमें अध्यक्ष: मोती लाल लाटा, उपाध्यक्ष: राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, महासचिव: सुरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष: रवि शर्मा पचेरीवाला, मीडिया प्रभारी: रजनीकांत मिश्रा कर सलाहकार: सीएस सुनील शर्मा, कानूनी सलाहकार: एडवोकेट लोकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य: शिम्भूदयाल पुजारी, शुभराम शर्मा, प्रमोद शर्मा ओजटूवाला, दीपक कौशिक, विश्वास अरड़ावतिया, डॉ. अवतार कृष्ण शर्मा और अनिल जोशी सम्मिलित हैं।
संस्थान के सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक कार्यों को गति देने के लिए चार प्रमुख उप-समितियों का गठन कर उनके प्रभारियों की घोषणा की गई:
संगठन समिति: प्रभारी – पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा।
पांडित्य समिति: प्रभारी – हीरालाल पुजारी।
निर्माण एवं रखरखाव समिति: प्रभारी – रामगोपाल मिश्र।
शिक्षा समिति: प्रभारी – कैलाश चतुर्वेदी।
उप-समिति सदस्य: इन समितियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुरेंद्र कुमार वैद्य, अतुल मिश्र, मुकेश पुजारा, संदीप जोशी, धर्मेंद्र तिवाड़ी, विनोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अनिल शर्मा भारती, नवल-किशोर लाटा, संतोष अरड़ावतिया, अनिल शर्मा, राजेश नातवाल, नगेंद्र शर्मा, पवन शर्मा नवहाल, कृष्ण ढस्सा, निरंजन लाल शर्मा और सुशील कुमार दाधीच को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्याम सुंदर शर्मा, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, अशोक जोशी और नरेश शर्मा सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।