नौकरशाह से नेता बने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन
नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। अजीत जोगी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 20 दिन से रायपुर के अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर दी।
नौकरशाह से राजनेता बने जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री थे। वह नवंबर 2000 से नवंबर 2003 तक तत्कालीन कांग्रेस सरकार में राज्य के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि, साल 2016 में जोगी ने कांग्रेस से रास्ते अलग कर लिए थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी बनाई थी।