नीमराणा बने पुन: अध्यक्ष

बीकानेर गोशाला संघ के ऑन लाइन चुनाव  सम्पन्न हुए

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)10 मई। बीकानेर गोशाला संघ की आज आम सभा का आयोजन किया गया। संरक्षक मंडल के संत वृंद श्रध्ये रघुवर दास महाराज, बाल संत भोले बाबा महाराज, संत सोमगिरी महाराज, सुखदेव महाराज गडियाला के पावन सानिध्य में संघ के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी ने बताया कि बीकानेर गोशाला संघ का संचालन करते हुए आज 8 वर्ष पूर्ण हो गए है। संघ की 2 वर्ष की कार्यकारिणी का समापन 30 अप्रैल को हुआ और 10 मई को संघ के अध्यक्ष का चुनाव ऑनलाइन व्हाट्सएप के द्वारा किया गया। संगठन का नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में संगठन के 150 गौशालाओं के संचालक को ने भाग लिया।

सत्यनारायण स्वामी डूंगरगढ़ ने बताया कि आज के गौशाला संघ के चुनाव में सूरजमाल सिंह नीमराणा को निर्विरोध पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया जो 3 वर्ष के लिए आगामी 9 मई 2023 तक कार्य करेंगे।  वहीं अपनी नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 3 दिन में करके सभी गौशाला संचालकों को सूचित करेंगे। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आगामी 17 मई को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराणा ने अपने संदेश में कहा कि मेरी प्राथमिकता बीकानेर गोशाला संघ को सुदृढ़ करने व जिले में स्थापित सभी गौशालाओं को सरकार के अनुदान प्रक्रिया से जोडऩे और जिले के निराश्रित गोवंश का सही निस्तारण करने, गोपालको को सुविधा प्रदान करवाने की रहेगी।

You might also like