राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोलाना में निःशुल्क बांटे मास्क

चिड़ावा,(विजेन्द्र सिंह लमोरिया ) 6 मई l निकटवर्ती ग्राम सोलाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( PHC ) मे कोरोना योद्धाओं व मरिजो को स्वच्छता अभियान की जिला ब्रांड अम्बेसडर अंकिता क्यामसरिया द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण किये गये । सोलाना पीएचसी प्रभारी डॉक्टर ओ. पी. चौधरी को समस्त स्टाफ के लिए मास्क प्रदान किए गए। इस अवसर पर अंकिता क्यामसरिया द्वारा आये हुए मरीजो को निःशुल्क मास्क देकर उनको लोकडाउन का पूर्ण पालन करने की बात समझायी गयी व साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखकर के घर मे ही रहने की सलाह दी गई । इसी वक्त डॉक्टर ओ. पी. चौधरी द्वारा अंकिता द्वारा किए जा रहे निःशुल्क मास्क वितरण कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को मास्क लगाने के फायदे बताये । ज्ञात रहे कि अंकिता क्यामसरिया जिला ब्रांड अम्बेसडर (स्वच्छता अभियान ) द्वारा अपने स्वयं के खर्चे पर अब तक पांच हजार मास्क निःशुल्क बांट चुकी है ।

You might also like